1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CGBSE Result 2020: जानिए कब आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

CGBSE Result 2020: जानिए कब आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 10, 2020 01:23 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 01:23 pm IST

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट जल्द जारी किए जाएंगे।

cgbse result 2020 date time check latest updates- India TV Hindi
cgbse result 2020 date time check latest updates Image Source : GOOGLE

CGBSE 10th Result 2020 & CGBSE 12th Result 2020: छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमि‍क शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट जल्द जारी किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिजल्ट जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्‍य में कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के लागू होने से पहले ही बोर्ड परीक्षाएं संपन्‍न चुकी थीं, ऐसे में अब बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी में हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमि‍क शिक्षा मंडल (CGBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि मार्च में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन की घोषणा होते ही बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। बाद में परीक्षाओं को लेकर नया शेड्यूल भी जारी किया गया था, लेकिन लॉकडाउन बढ़ने की वजह से उसको भी स्थगित कर दिया गया था। जब रिजल्ट जारी होगा विद्यार्थी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन