1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. HPTET answer key 2019: HPTET 2019 के लिये आंसर की जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

HPTET answer key 2019: HPTET 2019 के लिये आंसर की जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2019 03:53 pm IST,  Updated : Dec 11, 2019 03:53 pm IST

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन(HPBOSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर हिमाचल प्रदेश टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (HP Teacher Eligibility Test, HPTET) 2019 के लिये आंसर की जारी कर दी है।

HPTET answer key 2019- India TV Hindi
HPTET answer key 2019

HP TET answer key 2019: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्‍कूल एजुकेशन(HPBOSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर हिमाचल प्रदेश टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्‍ट (HP Teacher Eligibility Test, HPTET) 2019 के लिये आंसर की जारी कर दी है। आंसर-की उर्दू टीईटी, आर्ट्स टीईटी, एलटी टीईटी, पंजाबी टीईटी, शास्त्री टीईटी, डीएलएड टीईटी, नॉन मेडिकल टीईटी, मेडिकल टीईटी परीक्षा कैटेगरी की जारी की गई है।

परीक्षा 10 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित हुई थी। आंसर-की ए, बी, सी और डी, सभी सेट की जारी की गई है। अगर आपको लगता है कि एचपी टीईटी की अंसर-की में कहीं कोई गलती है, तो आप उसपर आपत्ति उठा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को 14 दिसंबर 2019 तक का मौका दिया जा रहा है।

HPTET Answer Key 2019 ऐसे करें डाउनलोड

  1. हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 आंसर की (HPTET 2019 Answer Key) डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे HPTET Answer Key 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. HPTET Answer Key 2019 लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा।
  4. नये पेज पर मांगी गई सारी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आंसर की स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
  6. आगे की जरूरत के लिए उम्मीदवार आंसर की का प्रिंटआउट अपने पास रख सकते है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन