1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. HSSC Clerk Result 2019: जल्द घोषित होंगे हरियाणा एचएसएससी क्लर्क के नतीजे, यहां से कर पाएंगे चेक

HSSC Clerk Result 2019: जल्द घोषित होंगे हरियाणा एचएसएससी क्लर्क के नतीजे, यहां से कर पाएंगे चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 17, 2019 05:24 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 05:24 pm IST

हरियाणा एचएसएससी क्लर्क रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी किया जा सकता है।

HSSC Clerk Result 2019- India TV Hindi
HSSC Clerk Result 2019

HSSC Clerk Result 2019: हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) क्लर्क एग्जाम के लिए गलत प्रश्नों पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने की आखिरी तारीख खत्म हो गई है। हरियाणा एचएसएससी क्लर्क एग्जाम आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर 11 अक्टूबर को जारी की गई थी। जबकि गलत प्रश्नों पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर थी। हरियाणा एचएसएससी क्लर्क एग्जाम के गलत प्रश्नों पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने के बाद आयोग इस समय रिजल्ट घोषित करने की तैयारियों में जुट गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो हरियाणा एचएसएससी क्लर्क रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी किया जा सकता है।

हरियाणा एचएसएससी क्लर्क रिजल्ट जारी होने के बाद बाद अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो हरियाणा एचएसएससी क्लर्क रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि आयोग की तरफ से अभी तक रिजल्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं जारी किया गया है।

हरियाणा एचएसएससी क्लर्क एग्जाम तीन शिफ्टों में 21, 22 और 23 सितंबर को आयोजित किया गया था। हरियाणा एचएसएससी क्लर्क की परीक्षा में विभिन्न परीक्षा केंद्रों से लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

हरियाणा एचएसएससी क्लर्क रिजल्ट ऐसे करें चेक : HSSC Clerk Result 2019 How to Check

  1. हरियाणा एचएसएससी क्लर्क रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ इंटर कर सबमिट करें।
  4. हरियाणा एचएसएससी क्लर्क रिजल्ट आपके सामने होगा।
  5. हरियाणा एचएसएससी क्लर्क रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन