1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2019 का रिजल्ट हुआ जारी, इन स्टेप्स से चेक करें नतीजे

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2019 का रिजल्ट हुआ जारी, इन स्टेप्स से चेक करें नतीजे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2020 07:34 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 07:34 pm IST

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2019 आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर घोषित कर दिया गया है।

IBPS Clerk Prelims Result 2019- India TV Hindi
IBPS Clerk Prelims Result 2019

IBPS Clerk Prelims Result 2019: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2019 आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। IBPS ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2019 का आयोजन 7 दिसंबर और 8 दिसंबर को चार अलग-अलग पारियों में किया (दो सुबह और शाम दो)।

IBPS क्लर्क  प्रीलिम्स रिजल्ट 2019 ऐसे करें चेक

  1. आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर लॉग ऑन करें

  2.  होमपेज पर, परिणाम लिंक पर क्लिक करें
  3.  दिए गए स्थान में सभी आवश्यक डिटेल्स सबमिट करें
  4.  वही सबमिट करने पर, परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे
  5. डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसी का प्रिंट आउट लें

IBPS मुख्य परीक्षा 2019 की तारीख

जो उम्मीदवार IBPS क्लर्क प्रीलिम्स  क्वालीफाई  करते हैं, उन्हें 19 जनवरी को आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।

IBPS के बारे में:
इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन जिसे IBPS के नाम से भी जाना जाता है, एक भर्ती निकाय है जिसे भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में युवा स्नातकों की भर्ती और नियुक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन