1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. IBPS Clerk Prelims Result: परीक्षा परिणाम घोषित, जानिए कहां से करें डाउनलोड

IBPS Clerk Prelims Result: परीक्षा परिणाम घोषित, जानिए कहां से करें डाउनलोड

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 04, 2019 06:56 pm IST,  Updated : Jan 04, 2019 06:56 pm IST

परीक्षा के लिए प्रक्रिया सितंबर 2018 में शुरू हुई थी और परीक्षा का आयोजन 8, 9, 15 और 16 दिसंबर को किया गया था। शुक्रवार 4 जनवरी को इस परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है

IBPS clerk prelims result live results- India TV Hindi
IBPS clerk prelims result live results

नई दिल्ली। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्स (IBPS) ने कलर्क की प्रीलिमिनेरी परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। शुक्रवार को ही यह नतीजे घोषित हुए हैं, जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी हुई है वह आधिकारिक वेबसाइट IBPS.IN पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। रिजल्ट 11 जनवरी तक इस वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थी को अपना पंजिकरण नंबर, और पासवर्ड वेबसाइट में दी हुई जगह पर भरना है इसके बाद वहां दिया हुआ केप्चा कोड भरना होगा और लॉगइन करना होगा।

IBPS clerk prelims result live results
IBPS clerk prelims result live results

इस परीक्षा के लिए प्रक्रिया सितंबर 2018 में शुरू हुई थी और परीक्षा का आयोजन 8, 9, 15 और 16 दिसंबर को किया गया था। शुक्रवार 4 जनवरी को इस परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन