1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. IGNOU ने किया December Term End Examination 2017 के Result की घोषणा !

IGNOU ने किया December Term End Examination 2017 के Result की घोषणा !

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 09, 2018 06:00 pm IST,  Updated : Jan 09, 2018 06:00 pm IST

यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर देख सकते हैं रिजल्ट.

IGNOU result- India TV Hindi
IGNOU result

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी नेश्नल ओपेन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने दिसंबर सत्र की परीक्षा का रिजल्ट निकाल दिया है। यह रिजल्ट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है। दिसंबर में इग्नू ने विभिन्न कोर्सों के लिए सत्र परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा में देश भर के लाखों छात्रों ने भाग लिया था। ऐसे में रिजल्ट देखते वक्त सर्वर डाउन हो सकता है।

सर्वर डाउन होने पर उम्मीदवारों को लगातार वेबसाइट खोलने के बजाय धैर्य रख कर थोड़ी-थोड़ी देर पर वेबसाइट चेक करने की हिदायत दी जाती है। यूनिवर्सिटी ने अभी असाइनमेंट के अंक जारी नहीं किए हैं।

ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम -

  1. सबसे पहले यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर 'Result' के लिंक को चुनें।
  3. इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने दिसंबर में हुई टर्म परीक्षा का लिंक दिखेगा।
  4. इस लिंक को खोल कर अपना रोल नंबर भरें।
    IGNOU result
    IGNOU result
  5. आपकी परीक्षा का परिणाम आपके सामने होगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन