1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. आईआईटी खड़गपुर 8 जुलाई के बाद घोषित करेगा अंतिम परिणाम : निदेशक

आईआईटी खड़गपुर 8 जुलाई के बाद घोषित करेगा अंतिम परिणाम : निदेशक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2020 10:39 am IST,  Updated : Jul 06, 2020 10:39 am IST

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर अकादमिक सत्र 2019-20 के अंतिम परिणाम आठ जुलाई के बाद घोषित करेगा। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर वी के तिवारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले संस्थान ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं।

IIT Kharagpur to declare final result after eight july...- India TV Hindi
IIT Kharagpur to declare final result after eight july Director says Image Source : GOOGLE

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर अकादमिक सत्र 2019-20 के अंतिम परिणाम आठ जुलाई के बाद घोषित करेगा। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर वी के तिवारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले संस्थान ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। निदेशक ने शनिवार को एक बयान में कहा कि संस्थान ने ग्रेड योजना, पूरक परीक्षा तथा विभाग परिवर्तन और अकादमिक प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए एक समिति का गठन किया है।

बयान में कहा गया है कि विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट पाठ्यक्रमों में पंजीकृत लगभग 13,000 छात्रों का मध्य-सेमेस्टर परीक्षाओं, गतिविधियों, कक्षा परीक्षा, मौखिक परीक्षा आदि के ग्रेड के आधार पर मूल्यांकन किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन