1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JAC 12th Result 2020: झारखंड 12वीं के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक

JAC 12th Result 2020: झारखंड 12वीं के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 17, 2020 04:51 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 05:05 pm IST

: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

jac 12th result 2020 declared, check scores here- India TV Hindi
jac 12th result 2020 declared, check scores here

JAC 12th  Results 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल 2.34 लाख (2,34,363) से अधिक छात्र 12वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए थे।  इस वर्ष साइंस में 59 फीसदी, आर्ट्स में 82.53 फीसदी और कॉमर्स में 77.37 फीसदी विद्यार्थी  पास हुए हैं। 

परीक्षा 11 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी। पिछले साल झारखंड 12वीं बोर्ड का रिजल्ट साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 14 मई को जारी किया गया था और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए रिजल्ट 21 मई को जारी किया गया था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट-

  1. JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in / jacresults.com पर लॉगऑन करें
  2. झारखंड 12 वीं परिणाम 2020 लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना परीक्षा रोल नंबर और वेबसाइटों पर पूछे गए अन्य विवरण दर्ज करें
  4.  वेबसाइट पर अपना विवरण सत्यापित करें
  5.  झारखंड 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 2020 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
  6. अपने परिणाम डाउनलोड करें या आप भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी ले सकते हैं
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन