1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. झारखंड जेएसी मदरसा 10वीं और संस्कृत मध्यमा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक

झारखंड जेएसी मदरसा 10वीं और संस्कृत मध्यमा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 27, 2019 03:40 pm IST,  Updated : Sep 27, 2019 03:40 pm IST

झारखंड एकैडमिक काउंसिल (JAC) ने मध्यमा 10वीं और संस्कृत मदरसा एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jharresults.nic.in पर जारी कर दिया है।

JAC Madrassa Madhyama Result declared- India TV Hindi
JAC Madrassa Madhyama Result declared

JAC Madrassa Madhyama Result: झारखंड एकैडमिक काउंसिल (JAC) ने मध्यमा 10वीं और संस्कृत मदरसा एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jharresults.nic.in पर जारी कर दिया है। झारखंड एकैडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से आयोजित की गई मध्यमा 10वीं और संस्कृत मदरसा एग्जाम में उपस्थित होने वाले स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर मध्यमा 10वीं और संस्कृत मदरसा एग्जाम रिजल्ट चेक करने का पूरा स्टेप दिया गया है। मध्यमा 10वीं और संस्कृत मदरसा एग्जाम रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पडेगी.

झारखंड एकैडमिक काउंसिल की तरफ से मध्यमा 10वीं और संस्कृत मदरसा एग्जाम की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल में आयोजित की गई थी। आपको बता दें कि बोर्ड 12वीं यानी कि मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर 28 जून को ही जारी कर दिया था। जेएसी मदरसा 12वीं की परीक्षा में कुल 4 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

जेएसी मदरसा मध्यमा रिजल्ट ऐसे करें चेक : JAC Madrassa Madhyama Result How to Check

  1. जेएसी मदरसा मध्यमा रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. जेएसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानें के मध्यमा रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ इंटर कर सबमिट करें।
  4. जेएसी मदरसा मध्यमा रिजल्ट रिजल्ट आपके सामने होगा।
  5. जेएसी मदरसा मध्यमा रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन