1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Kerala Plus One Result 2018: केरल बोर्ड 11वीं का रिजल्ट घोषित, keralaresults.nic.in पर यूं करें चेक

Kerala Plus One Result 2018: केरल बोर्ड 11वीं का रिजल्ट घोषित, keralaresults.nic.in पर यूं करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2018 04:45 pm IST,  Updated : May 28, 2018 05:20 pm IST

केरल सीनियर सेकेंड्री एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (DHSE Board) सोमवार को Kerala Class 11th result 2018 को घोषित हो गया है...

DHSE Plus One results announced on keralaresults.nic.in | PTI Representational- India TV Hindi
DHSE Plus One results announced on keralaresults.nic.in | PTI Representational

Kerala +1 result 2018 : केरल सीनियर सेकेंड्री एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (DHSE Board) सोमवार को Kerala Class 11th result 2018 को घोषित हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रिजल्ट शाम 5 बजे घोषित किया गया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट DHSE Board की आधिकारिक वेबसाइट dhsekerala.gov.in पर देख सकते हैं। आपको बता दें कि बोर्ड ने 11वीं की परीक्षा मार्च के महीने में आयोजित की थी।

परीक्षा परिणाम keralaresults.nic.in, results.nic.in और थर्ड पार्टी वेबसाइट examresults.net पर भी चेक किया जा सकता है। आपको बता दें कि केरल बोर्ड ने 11वीं की परीक्षा 7 मार्च से 28 मार्च के दौरान आयोजित की थी। इस बार की परीक्षा में ओपन स्कूलों के भी 69,685 परीक्षार्थी बैठे थे जबकि रेग्युलर परीक्षार्थियों की संख्या 3.79 लाख थी। अपना परीक्षाफल देखने के लिए छात्र ऊपर बताई गई वेबसाइट्स में से किसी भी एक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

यूं देखें Kerala +1 result 2018:

  • सबसे पहले केरल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट keralaresults.nic.in या dhsekerala.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर जाकर "Kerala Plus One 2018" के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा। उस पर जाकर अपना रोल नंबर और मांगे गए जरूरी डिटेल्स भरें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।
  • अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए उसका प्रिंटआउट रख लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन