1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UK Board result 2018: Uttarakhand 10th, 12th board result हुआ घोषित, 12वीं में दिव्यांशी राज ने किया टॉप

UK Board result 2018: Uttarakhand 10th, 12th board result हुआ घोषित, 12वीं में दिव्यांशी राज ने किया टॉप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 25, 2018 04:41 pm IST,  Updated : May 26, 2018 11:35 am IST

UK Board result 2018 : उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के रिजल्ट के लिए परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्‍कूल एजुकेशन (UBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिया है।

UK Board result 2018 Uttarakhand 10th and 12th board result | PTI Representational- India TV Hindi
UK Board result 2018 Uttarakhand 10th and 12th board result | PTI Representational

UK Board result 2018 : उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के रिजल्ट के लिए परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्‍कूल एजुकेशन (UBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिया है। 12वीं में जसपुर की दिव्यांशी राज ने टॉप किया है। 10वीं और 12वीं के रिजल्‍ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in और www.uaresults.nic.in पर जारी किए गए हैं। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया था कि सुबह 11 बजे बोर्ड सभागार में सभापति आरके कुंवर द्वारा रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

आपको बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से 24 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं का एग्जाम 5 मार्च से 24 मार्च के बीच हुआ था। परीक्षाओं के बाद मूल्यांकन कार्य 1 अप्रैल से 16 अप्रैल तक किया गया। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट फिशियल वेबसाइट के अलावा www.examresults.net/uttarakhand पर भी चेक कर सकते हैं। इस बार की परीक्षा में हाईस्कूल के 1,32,381 व इंटर के 1,49,445 परीक्षार्थी बैठे थे। पिछले साल की तुलना में इस बार शिक्षा बोर्ड 5 दिन पहले परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है।

यूं चेक करें UK 10th Result 2018 और UK 12th Result 2018:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in और www.uaresults.nic.in पर लॉग-इन करें।
  • इसके बाद 10वीं का रिजल्‍ट देखने के लिए Uttarakhand 10th  Result 2018 पर क्‍लिक करें, जबकि 12वीं के रिजल्‍ट के लिए Uttarakhand 12th Result 2018 पर क्‍लिक करें।
  • निर्धारित स्थान पर अब अपना रोल नंबर सब्मिट करें।
  • रोल नंबर सब्मिट करने के बाद आपका रिजल्‍ट आपके सामने होगा। भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन