1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. LIC AAO Final Result: एलआईसी असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर एएओ केे फाइनल नतीजे घोषित, इन स्टेप्स के साथ करें चेक

LIC AAO Final Result: एलआईसी असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर एएओ केे फाइनल नतीजे घोषित, इन स्टेप्स के साथ करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2019 12:13 pm IST,  Updated : Oct 01, 2019 12:15 pm IST

एलआईसी एएओ परीक्षा का फाइनल रिजल्ट का इंतजार अब समाप्त हो गया है।

LIC AAO Final Result 2019 Declared- India TV Hindi
LIC AAO Final Result 2019 Declared

LIC AAO Final Result 2019 Declared: एलआईसी एएओ परीक्षा का फाइनल रिजल्ट का इंतजार अब समाप्त हो गया है। भारतीय जीवन बीमा निगम, LIC की ओर से असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिर (AAO) परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एलआईसी एएओ इंटरव्यू राउंड में शामिल हुए उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट www.licindia.in पर जाकर फाइनल रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि एलआईसी एएओ प्रिलिम्स परीक्षा 4, 5 मई 2019 को आयोजित की गई थी। वहीं मेंस परीक्षा का आयोजन 28 जून को किया गया था। उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रिलिम्स परीक्षा के लिए बुलाया गया था। प्रिलिम्स में सफल उम्मीदवार मेंस परीक्षा में शामिल हुए थे और अंत में इंटरव्यू राउंड का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा के लिए इंटरव्यू राउंड 7 अगस्त से शुरू होकर मध्य सितंबर तक आयोजित किए गए थे। बता दें कि लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, LIC की ओर से इस भर्ती के जरिए कुल एएओ के कुल 590 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार नीचे लिखे स्टेप्स को फॉलो कर एलआईसी एएओ फाइनल रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

How to Check LIC AAO Final Result 2019: एलआईसी एएओ फाइनल रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार सबसे पहले एलाआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.licindia.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज परी ही LIC AAO Final Result लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एलआईसी एएओ एग्जाम फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आपके सामने होगा।
  • उम्मीदवार लिस्ट में अपने नाम और रोल नंबर को चेक करें।
  • उम्मीदवार अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

LIC