1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. LIC Assistant Prelims Result 2019: एलआईसी असिस्टेंट प्रिलिम्स परीक्षा के नतीजे हुए घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट

LIC Assistant Prelims Result 2019: एलआईसी असिस्टेंट प्रिलिम्स परीक्षा के नतीजे हुए घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 30, 2019 07:30 am IST,  Updated : Nov 30, 2019 07:30 am IST

एलआईसी असिस्टेंट प्रिलिम्स परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है

LIC Assistant Prelims Result 2019- India TV Hindi
LIC Assistant Prelims Result 2019

LIC Assistant Prelims Result 2019: एलआईसी असिस्टेंट प्रिलिम्स परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। दरअसल एलआईसी असिस्टेंट प्रिलिम्स परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं । जो उम्मीदवार एलआईसी असिस्टेंट प्रिलिम्स परीक्षा में शामिल हुए थे वे नतीजे अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

LIC असिस्टेंट प्रिलिम्स  परीक्षा 30 और 31 अक्टूबर 2019 को आयोजित की गई थी। LIC असिस्टेंट प्रिलिम्स 2019 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की पूरी सूची को डाउनलोड करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

एलआईसी असिस्टेंट प्रिलिम्स रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार सबसे पहले LIC की ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जाएं।

  • वेबसाइट के होमपेज पर ही LIC Assistant Prelims Result 2019 लिंक पर क्लिक करें।

  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

  • इसके बाद एलआईसी असिस्टेंट प्रिलिम्स रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा।

  • उम्मीदवार एलआईसी असिस्टेंट प्रिलिम्स रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

बता दें कि एलआईसी असिस्‍टेंट के 7,942 पदों पर भर्तियां करेगा। ये भर्तियां मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, वेस्ट बंगाल, सिक्किम, असम, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मणीपुर, अंडमान और निकोबार, बिहार, झारखंड, ओडिशा, दिल्ली, राजस्ता, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडू, केरल, पुंडुचेरी, लक्ष्यद्वीप, अरूमाचल प्रदेश और कर्नाटक में होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन