महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं की एसएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। आधिकारिक नोटिस में बोर्ड ने कहा है कि कक्षा 10वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम 2019 के नतीजे पांच वेबसाइटों पर जारी कर दिए हैं। जिन स्टूडेंटस ने 10वीं सप्लीमेंट्री की परीक्षा दी है वो महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
डायरेक्ट रिजल्ट चेक करने के लिए यहां करें क्लिक
कुल 16,39,862 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था
बोर्ड ने दसवीं सप्लीमेंटरी परीक्षा का आयोजन 17 से 30 जुलाई 2019 तक कराया था। 12वीं के लिये सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जुलाई से 30 जुलाई के बीच आयोजित हुई थी। आपको बता दें कि मार्च में हुआ परीक्षा में कुल 16,39,862 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। 16,18,602 ने परीक्षा दी। इनमें से 12,47,903 पास हुए थे। लड़कियां 82.82 फीसदी और 72.18 फीसदी लड़के पास हुए थे।
बता दें कि MSBSHSE ने इस साल महाराष्ट्र कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट क्रमश: 8 जून और 8 मई 2019 को घोषित किया था। बता दें कि बोर्ड हर साल सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन करता है। सप्लीमेंट्री परीक्षा में वो छात्र शामिल होते हैं, जो फरवरी-मार्च में आयोजित होने वाली रगुलर बोर्ड एग्जाम के किसी विषय में फेल हो गए हों।
री-इवैलुएशन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं
महाराष्ट्र एसएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम आने के बाद उम्मीदवार अगर चाहे तो री-इवैलुएशन के लिये आवेदन कर सकते हैं। इसके लिये उम्मीदवार अपनी मार्कशीट के साथ ऑनलाइन फीस भी जमा कर सकते हैं। जो छात्र आंसरशीट की फोटोकॉपी चाहते हैं, उन्हें संबंधित बोर्ड के डिवीजन जाना होगा और उसकी फीस जमा कर अपनी कॉपी का प्रिंटआउट जमा कर सकते हैं। छात्रों को इसके साथ ही अपनी मार्कशीट की प्रिंट कॉपी भी देनी होगी।
संपादक की पसंद