1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. MP Board result 2018: कल घोषित होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, mpbse.nic.in पर करें चेक

MP Board result 2018: कल घोषित होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, mpbse.nic.in पर करें चेक

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 13, 2018 03:01 pm IST,  Updated : May 13, 2018 03:04 pm IST

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन आगामी सोमवार यानी कल सुबह 10.30 बजे 10वीं और 2वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। सभी छात्र अपना रिजल्ट mpsc.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

MP Board result 2018- India TV Hindi
MP Board result 2018

MP Board result 2018: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन आगामी सोमवार यानी कल सुबह 10.30 बजे 10वीं और 2वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। सभी छात्र अपना रिजल्ट mpsc.nic.in पर चेक कर सकते हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड में इस बार करीब 20 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें दसवीं के 7.69 लाख बच्चों ने और 12वीं के 11.48 लाख बच्चों ने हिस्सा लिया था। (GUJCET Result 2018: जारी हुआ गुजरात बोर्ड 12वीं का र‍िजल्‍ट, ऐसे करें चेक )

गौरतलब है कि 12वीं की परिक्षाएं 1 मार्च से शुरू हुई थी और 3 अप्रैल को समाप्त हुई थी। वहीं दसवीं की परिक्षाएं 5 मार्च से 31 मार्च तक चली थी। साल 2017 में 10वीं में आधे विद्यार्थी फेल हो गए थे। पिछले साल सिर्फ 49.86 प्रतिशत विद्यार्थी ही 10वीं में पास हो पाए थे।

वहीं 2016 में 53.87 प्रतिशत विद्यार्थी पास हो पाए थे। 2015 में नतीजे और भी खराब रहे थे। इस वर्ष यहां 47.04 प्रतिशत स्टूडेंट्स ही उत्तीर्ण हो पाए थे। 2014 में पास प्रतिशत 54.14 रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन