1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. MPBSE Board Result 2019: 15 मई को जारी होंगे 10वीं-12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम, SMS और वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

MPBSE Board Result 2019: 15 मई को जारी होंगे 10वीं-12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम, SMS और वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : May 14, 2019 08:53 pm IST

MPBSE Board Result 2019: परिणाम सुबह 11 बजे घोषित होंगे। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

MP Board Result 2019 MPBSE- India TV Hindi
MP Board Result 2019 MPBSE

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 15 मई को सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। MPBSE के अधिकारियों ने परीक्षा परिणामों की तारीख और समय की पुष्टि की है। परीक्षा के लिए शामिल छात्र mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बोर्ड द्वारा कक्षा 10 के लिए परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च और 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं 2 मार्च से 2 अप्रैल 2019 के बीच संपन्न कराई गई थी। इस साल लगभग 18 लाख उम्मीदवार एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में बठै थे। जिसमें से कक्षा 10 के लिए 11 लाख और कक्षा 12 के लिए 7.8 लाख उम्मीदवार थे। परीक्षा देने वाले छात्र/छात्राएं नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं 2019 का रिजल्ट ऐसे देखें- 

  1. मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जहां एमपी बोर्ड रिजल्ट 2019 लिखा है वहां क्लिक करें।
  3. लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
  4. परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। अब इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एसएमएस से भी देखें परिणाम 

कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के लिए परिणाम एसएमएस अलर्ट के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद एसएमएस अलर्ट के लिए रोल नंबर को 56263 पर भेजें। पिछले साल, कक्षा 10 वीं में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 52.63% दर्ज किया गया था और कक्षा 12 वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 68% था। परिणामों के बारे में अधिक जानने के लिए, उम्मीदवार MPBSE की आधिकारिक साइट देख सकते हैं। 

MP Board Result 2019 Live updates

Auto Refresh
Refresh
  • 12:38 PM (IST)

    परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परीक्षा परिणाम का प्रिंटआउट भी निकलवा लें। कई बार इसकी जरूरत पड़ जाती है।

  • 12:38 PM (IST)

    इन सबके अलावा कई ऐप्स भी हैं जिनपर अपना रिजल्ट देखा जा सकता है। हालांकि आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट देखना ज्यादा सही रहेगा।

  • 12:37 PM (IST)

    इसके अलावा वे www.mpresults.nic.in और https://www.mpbse. mponline.gov.in पर भी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

  • 12:36 PM (IST)

    आपको एक बार फिर बता दें कि परीक्षार्थी अपना रिजल्ट एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर देख सकते हैं।

  • 12:35 PM (IST)

    मंडल सचिव अजय सिंह गंगवार ने बताया कि रिजल्ट घोषित करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

  • 12:35 PM (IST)

    परीक्षा परिणाम की घोषणा सुबह 11 बजे मॉडल स्कूल टीटी नगर ऑडिटोरियम में मुख्य सचिव एसआर मोहंती करेंगे।

  • 12:34 PM (IST)

    सभी केंद्रों पर भेजी गई उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 5 मई तक पूरा हो गया था।

  • 12:34 PM (IST)

    इस साल बोर्ड ने परीक्षा को आयोजित करने के लिए 7000 केंद्र बनाए गए थे।

  • 12:34 PM (IST)

    साल 2018 में 12वीं क्लास में 68 फीसदी छात्र पास हुए थे। 

  • 12:33 PM (IST)

    पिछले साल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 14 मई को जारी किया था।

  • 12:33 PM (IST)

    इसके बाद बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

  • 12:32 PM (IST)

    रिजल्ट की घोषणा करने से पहले बोर्ड की ओर से एक संवाददाता सम्मेलन किया जाएगा।

  • 12:31 PM (IST)

    साल 2018 में कक्षा 10वीं में 66 परसेंट स्टूडेंट्स पास हुए थे।

  • 9:13 AM (IST)

    कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के लिए परिणाम एसएमएस अलर्ट के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद एसएमएस अलर्ट के लिए रोल नंबर को 56263 पर भेजें। 

  • 9:13 AM (IST)

    मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं 2019 का रिजल्ट ऐसे देखें- 

    1. मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
    2. होमपेज पर जहां एमपी बोर्ड रिजल्ट 2019 लिखा है वहां क्लिक करें।
    3. लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
    4. परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। अब इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  • 9:13 AM (IST)

    इस साल लगभग 18 लाख उम्मीदवार एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में बठै थे। जिसमें से कक्षा 10 के लिए 11 लाख और कक्षा 12 के लिए 7.8 लाख उम्मीदवार थे। 

  • 9:13 AM (IST)

    बोर्ड द्वारा कक्षा 10 के लिए परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च और 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं 2 मार्च से 2 अप्रैल 2019 के बीच संपन्न कराई गई थी।

  • 9:12 AM (IST)

    परीक्षा के लिए शामिल छात्र mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  • 9:12 AM (IST)

    मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) आज सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन