1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. NTA UGC NET December Result 2019: आज घोषित हो सकता है यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक

NTA UGC NET December Result 2019: आज घोषित हो सकता है यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Dec 31, 2019 05:04 pm IST

एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के नतीजे का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब जल्द नतीजे चेक कर पाएंगे। दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ,यूजीसी नेट दिसंबर 2019 का रिजल्ट आज यानी मंगलवार 31 दिसंबर 2019 को घोषित कर सकता है।

NTA UGC NET December Result 2019- India TV Hindi
NTA UGC NET December Result 2019

NTA UGC NET December Result 2019: एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के नतीजे का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब जल्द नतीजे चेक कर पाएंगे। दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ,यूजीसी नेट दिसंबर 2019  का रिजल्ट आज यानी मंगलवार 31 दिसंबर 2019 को घोषित कर सकता है। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे परीक्षा के नतीजे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।

बता दें कि नेट (UGC NET Exam) का आयोजन 2 से 6 दिसंबर तक किया गया था। ये परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा देश के 219 शहरों के 700 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया था। वहीं कुल 793813 उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट दिसंबर 2019 एग्जाम में हिस्सा लिया था। उम्मीदवार को सलाह है कि यूजीसी नेट दिसंबर 2019 से जुड़ी सारी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

NTA UGC NET December Result 2019  ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों के आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे NTA UGC NET December Result 2019 के लिंक पर क्लिक करना होगा
  • NTA UGC NET December Result 2019 लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन हो जाएगा
  • नये पेज पर मांगी गई सारी डिटेल्स भरकर सबमिट करना होगा
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आजाएगा
  • भविष्य के लिए उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंटआउट अपने पास रखें

NTA UGC NET December Result 2019

Auto Refresh
Refresh
  • 3:39 PM (IST)
    Posted by Shreya Srivastava

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ,यूजीसी नेट दिसंबर 2019 का रिजल्ट जारी कर दिया है।

  • 3:38 PM (IST)
    Posted by Shreya Srivastava

     यूजीसी नेट दिसंबर 2019 परीक्षा का परिणाम हुआ जारी 

  • 3:25 PM (IST)
    Posted by Shreya Srivastava

     5 बजे घोषित हो सकता है यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का परिणाम

  • 1:48 PM (IST)
    Posted by Shreya Srivastava

     थोड़ी ही देर में यूजीसी नेट दिसंबर 2019 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाला है।

  • 12:52 PM (IST)
    Posted by Shreya Srivastava

    यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार, वे परीक्षा के नतीजे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।

  • 12:36 PM (IST)
    Posted by Shreya Srivastava

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ,यूजीसी नेट दिसंबर 2019  का रिजल्ट आज यानी मंगलवार 31 दिसंबर 2019 को घोषित कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन