Wednesday, February 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. NTA UGC NET December Result 2019: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां क्लिक कर देखें नतीजे

NTA UGC NET December Result 2019: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां क्लिक कर देखें नतीजे

एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के नतीजे का इंतजार कर रहे उम्मीदवार के लिए खुशखबरी। दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ,यूजीसी नेट दिसंबर 2019 का रिजल्ट जारी कर दिया है।

Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 01, 2020 12:27 pm IST, Updated : Jan 01, 2020 12:27 pm IST
NTA UGC NET December Result 2019 - India TV Hindi
NTA UGC NET December Result 2019 

NTA UGC NET December Result 2019: एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के नतीजे का इंतजार कर रहे उम्मीदवार के लिए खुशखबरी। दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ,यूजीसी नेट दिसंबर 2019 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे परीक्षा के नतीजे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। या फिर उम्मीदवार रिजल्ट्स इस लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं नतीजे।

बता दें कि नेट (UGC NET Exam) का आयोजन 2 से 6 दिसंबर तक किया गया था। ये परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा देश के 219 शहरों के 700 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया था। वहीं कुल 793813 उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट दिसंबर 2019 एग्जाम में हिस्सा लिया था। उम्मीदवार को सलाह है कि यूजीसी नेट दिसंबर 2019 से जुड़ी सारी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

NTA UGC NET December Result 2019  ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे NTA UGC NET December Result 2019 के लिंक पर क्लिक करना होगा
  • NTA UGC NET December Result 2019 लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन हो जाएगा
  • नये पेज पर मांगी गई सारी डिटेल्स भरकर सबमिट करना होगा
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आजाएगा
  • भविष्य के लिए उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंटआउट अपने पास रखें

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement