1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. OTET Result 2019 Date: घोषित हुआ ओडिशा टीईटी 2019 का रिजल्ट, यहां और ऐसे करें चेक

OTET Result 2019 Date: घोषित हुआ ओडिशा टीईटी 2019 का रिजल्ट, यहां और ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2019 11:53 am IST,  Updated : Nov 21, 2019 06:49 pm IST

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर आज जारी कर सकता है।

OTET Result 2019 Date- India TV Hindi
OTET Result 2019 Date

OTET Result 2019 Date: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर आज जारी कर सकता है। ओडिशा टीईटी 2019 रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। ओडिशा बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.nic.in पर रिजल्ट डाउनलोड करने का पूरा स्टेप्स दिया जाएगा। ओडिशा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी कि टीईटी रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।

ओडिशा राज्य के शिक्षा मंत्री समीर रंजन डास की मानें तो ओडिशा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) का रिजल्ट आज 21 नवंबर को जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि ओडिशा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) एग्जाम की आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहले ही जारी की जा चुकी है। इसलिए अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार काफी दिनों से कर रहें थे और आज उनका इंतजार भी खत्म हो गया।

ओडिशा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) टेस्ट की परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत अंक पाना अनिवार्य होगा। 60 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी ओडिशा राज्य में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

ओडिशा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) के के लिए 2 पेपर आयोजित किये जाते हैं। पहले पेपर उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाने के लिए आवेदन करते हैं, जबकि दूसरा पेपर उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाता है जो 6वीं से 8वीं तक पढ़ाने के लिए आवेदन करते हैं।

ओडिशा टीईटी 2019 रिजल्ट ऐसे करें चेक : OTET Result 2019 How to Check 

  1. ओडिशा टीईटी 2019 रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. ओडिशा टीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानें के बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की इंटर कर सबमिट करें।
  4. ओडिशा टीईटी 2019 रिजल्ट आपके सामने होगा।
  5. ओडिशा टीईटी 2019 रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

TET