1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RBI Assistant Result 2020: आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2020 के नतीजे हुए घोषित, यहां से करें चेक

RBI Assistant Result 2020: आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2020 के नतीजे हुए घोषित, यहां से करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2020 06:53 pm IST,  Updated : Mar 03, 2020 06:56 pm IST

भारतीय रिजर्व बैंक, (RBI) ने असिस्टेंट 2020 प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं।

rbi assistant prelims result 2020- India TV Hindi
rbi assistant prelims result 2020 Image Source : FILE

RBI Assistant Result 2020: भारतीय रिजर्व बैंक, (RBI) ने असिस्टेंट 2020 प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार  RBI असिस्टेंट 2020  प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। कुल 926 पदों के लिए असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2020 का आयोजन 15 और 16 फरवरी, 2020 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुआ था।

 RBI असिस्टेंट 2020 मेंस परीक्षा की तरीख प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद जारी की जाएगी। ऑफिसियल नोटिस के अनुसार RBI असिस्टेंट 2020 मेंस परीक्षा  मार्च 2020 में आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार RBI असिस्टेंट 2020 प्रीलिम्स परीक्षा क्वालीफाई करेंगे वही मेंस परीक्षा दे पाएंगे।

RBI असिस्टेंट 2020 प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट-rbi.org.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • लिंक-RBI असिस्टेंट रिजल्ट 2020 पर क्लिक करने के बाद आपको रिजल्ट की पीडीएफ मिल जाएगी।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए रख लें।

RBI असिस्टेंट पद के लिए चयन देशव्यापी प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से दो चरणों में किया जाता है, अर्थात प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, उसके बाद एक भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) से भी उम्मीदवारों को गुजरना पड़ता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

rbi