1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Rajasthan Board RBSE 8th Result 2019: जल्द घोषित होंगे राजस्थान बोर्ड 8वीं के रिजल्ट, यहां करें चेक

Rajasthan Board RBSE 8th Result 2019: जल्द घोषित होंगे राजस्थान बोर्ड 8वीं के रिजल्ट, यहां करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 01, 2019 08:12 am IST,  Updated : Jun 01, 2019 08:12 am IST

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर (RBSE) की 8वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है।

rajasthan board - India TV Hindi
rajasthan board 

Rajasthan Board RBSE 8th Result 2019: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर (RBSE) की 8वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार जल्‍द ही खत्‍म होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड इस समय 10वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड बहुत जल्द आठवीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित करेगा। आठवीं का रिजल्‍ट आप rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर भी देख सके हैं। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट घोषित होते ही आपके मोबाइल पर अलर्ट आए तो इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं।

बता दें कि पिछले साल बोर्ड ने 6 जून को 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी जून के पहले सप्ताह तक कक्षा 8 का परिणाम जारी किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस साल करीब साढ़े 11 लाख छात्र आठवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट घोषित होते ही आपके मोबाइल पर अलर्ट आए तो इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 8वीं के विद्यार्थियों को मार्क्स की बजाय ग्रेड दिए जाते हैं। 

परीक्षा परिणा देखने का Step by Step तरीका

  1. छात्रों को rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in  वेबसाइट पर विजट करना होगा
  2. वहां रिजल्ट वाले सेक्शन में जाकर 8वीं के रिजल्ट पर क्लिक करना है
  3. ऐसा करने के बाद छात्र से उसका रोल नंबर पूछा जाएगा 
  4. रोल नंबर भरने के बाद छात्र का रिजल्ट उसके सामने होगा।
  5. भविष्‍य की जरूरतों के लिए आप इसका प्रिंट आउट ले लें
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन