RSMSSB Women Supervisor Final Result 2019: राजस्थान स्टाफ सलेक्शन बोर्ड, आरएसएमएसएसबी ने 25 जुलाई 2019 को महिला सुपरवाइजर का अंतिम रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे वे आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rajasthan.gov.in के जरिए ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 6 जनवरी 2019 को आयोजित कराई गई थी। आरएसएमएसएसबी ने कुछ ही दिन पहले परीक्षा की आंसर की जारी की थी। जिसके बाद आज महिला सुपरवाइजर का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध की जाएगी। इस भर्ती अभियान के जरिए ऑर्गनाइजेशन महिला सुपरवाइजर के पद पर 108 भर्तियां की जाएगी। बता दें कि महिला सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन पिछले साल जारी किया गया था। भर्ती परीक्षा इस साल जनवरी में विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर आयोजित कराई गई थी। इससे पहले आरएसएमएसएसबी ने महिला सुपरवाइजर परिणाम 2019 22 जुलाई 2019 को जारी किया गया था।
संपादक की पसंद