1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SSC CPO Result 2019: आज जारी हो सकते हैं एसएससी सीपीओ पेपर 1 के परिणाम, ऐसे करे पाएंगे चेक

SSC CPO Result 2019: आज जारी हो सकते हैं एसएससी सीपीओ पेपर 1 के परिणाम, ऐसे करे पाएंगे चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 14, 2020 01:13 pm IST,  Updated : Feb 14, 2020 01:18 pm IST

कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही केंद्रीय पुलिस संगठन (Central Police Organisation) के पेपर 1 का रिजल्ट जारी करेगा।

ssc cpo result 2019- India TV Hindi
ssc cpo result 2019

SSC CPO Result 2020: कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही केंद्रीय पुलिस संगठन (Central Police Organisation) के पेपर 1 का रिजल्ट जारी करेगा। एसएससी द्वारा हाल ही में जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, एसएससी सीपीओ पेपर 1 के परिणाम 14 फरवरी यानि आज आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार CPO पेपर 1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे। 

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार सब इंस्पेक्टर , CAPFs और CISF 2019 पेपर 1 के नतीजे 14 फरवरी को जारी किए जाएंगे। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन  केंद्रीय पुलिस संगठन (Central Police Organisation) पेपर 2 परीक्षा का आयोजन 21 जून ,2020 को करेगा।  

SSC CPO पेपर 1 रिजल्ट कैसे चेक करें

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर आजाएगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन