1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SSC MTS Result: इस दिन घोषित होंगे एसएससी एमटीएस के नतीजे, यहां से कर पांएगे चेक

SSC MTS Result: इस दिन घोषित होंगे एसएससी एमटीएस के नतीजे, यहां से कर पांएगे चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2019 04:51 pm IST,  Updated : Oct 22, 2019 04:51 pm IST

कर्मचारी चयन आयोग (SSC), एसएससी एमटीएस (MTS) टियर-1 एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर 2 दिन बाद यानी कि 25 अक्टूबर को जारी करेगा।

SSC MTS Result 2019 - India TV Hindi
SSC MTS Result 2019 

SSC MTS Result 2019 Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC), एसएससी एमटीएस (MTS) टियर-1 एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर 2 दिन बाद यानी कि 25 अक्टूबर को जारी करेगा। एसएससी एमटीएस टियर-1 रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के बाद लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. एसएससी एमटीएस टियर-1 रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।

एसएससी एमटीएस टियर-1 की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को टियर-2 एग्जाम के लि बुलाया जाएगा। एसएससी टियर-1 की परीक्षा सितंबर महीने में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एसएससी एमटीएस टयिर-1 की परीक्षा शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाये।

एसएससी (SSC) एमटीएस (MTS) टियर-1 की परीक्षा के लिए कुल 38 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि परीक्षा कुल 19 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. कर्मचारी चयन आयोग के अधिस्थ सूत्रों की मानें तो टियर-1 एग्जाम रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर 25 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।

एसएससी एमटीएस टियर-1 रिजल्ट ऐसे करें चेक : SSC MTS Result 2019 How to Check 

  1. एसएससी एमटीएस टियर-1 रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाये।
  2. एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एमटीएस टियर-1 एग्जाम रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ इंटर करें।
  4. एसएससी एमटीएस टियर-1 रिजल्ट आपके सामने होगा।
  5. एसएससी एमटीएस टियर-1 रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन