1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. TBSE 12th Commerce result 2018: 8 जून को आएगा रिजल्ट, tbse.in समेत इन वेबसाइट्स पर देखें

TBSE 12th Commerce result 2018: 8 जून को आएगा रिजल्ट, tbse.in समेत इन वेबसाइट्स पर देखें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2018 04:24 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 04:25 pm IST

त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (TBSE) की 12वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है...

TBSE 12th Commerce result 2018- India TV Hindi
TBSE 12th Commerce result 2018

TBSE 12th Result 2018: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (TBSE) की 12वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। बोर्ड 12वीं कक्षा के लिए आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट 8 जून को जारी करने जा रहा है। बोर्ड की ओर से इस बात की पुष्टि कर दी गई है। TBSE बोर्ड साथ ही फाजिल आर्ट्स और फाजिल थियोलॉजी के परिणाम भी जारी करेगा। बताया जा रहा है कि रिजल्ट की घोषणा 8 जून को सुबह 9.30 बजे की जाएगी।

गौरतलब है कि बोर्ड ने 12वीं कक्षा की साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट बीते 22 मई को ही घोषित कर दिया था। परीक्षार्थी 12वीं कक्षा के आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट tbse.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा ये रिजल्ट tripura.nic.in या tripuraresults.nic.in पर भी देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल टीबीएसई (TBSE) द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा करीब 27,000 छात्रों ने और 10वीं कक्षा की परीक्षा करीब 55,000 छात्रों ने दी थी। बोर्ड की परीक्षा इस बार 5 मार्च से निर्धारित थी लेकिन राज्य में विधानसभा चुनावों के चलते यह 8 मार्च से शुरू हुई थी।

TBSE class 12 arts and commerce result यूं देखें:

  • सबसे पहले tbse.in, tripura.nic.in या tripuraresults.nic.in पर लॉगइन करें।
  • इसके बाद रिजल्ट पेज पर जाएं।
  • अपना रोल नंबर एवं अन्य डीटेल्स निर्धारित जगह पर भरें।
  • सब्मिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट ले लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन