1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Manabadi TS 10th SSC Results 2018: आज घोषित होगा मानबाडी तेलंगाना 10वीं के नतीजे, यहां करें चेक

Manabadi TS 10th SSC Results 2018: आज घोषित होगा मानबाडी तेलंगाना 10वीं के नतीजे, यहां करें चेक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 26, 2018 11:44 pm IST,  Updated : Apr 27, 2018 06:21 pm IST

TS SSC 10th Results 2018, Manabadi SSC Results 2018: रिजल्ट का ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने के बाद इसे तेलंगाना बोर्ड की वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स तेलंगाना बोर्ड की वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर देख सकते हैं दूसरी थर्ड पार्टी वेबसाइट्स www.manabadi.com, manabadi.co.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

telangana-board-ts-10th-ssc-result-online- India TV Hindi
telangana-board-ts-10th-ssc-result-online

नई दिल्ली: Manabadi TS 10th SSC Results 2018: तेलंगाना बोर्ड से 10वीं का इम्तहान देनेवाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। जी हां जानकारी के मुताबिक टीएस बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2018 की घोषणा आज को हैदराबाद में होने वाली है। तेलंगाना बोर्ड से 10वीं की परीक्षा देनेवाले करीब 5 लाख छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट का ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने के बाद इसे तेलंगाना बोर्ड की वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि पिछले साल इस परीक्षा में 5,33701 छात्र शामिल हुए थे जिसमें से 4,36,668 बच्चों ने परीक्षा पास की थी। पास हुए छात्रों का यह आंकड़ा साल 2018 से कम था। इस बार तेलंगाना बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद कर रहा है। इस साल परीक्षा 14 मार्च से शुरु हुई थी और 30 मार्च को खत्म हुई थी। राज्य में कुल 2,600 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन