1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. तमिलनाडु टीआरबी पोस्ट ग्रेजुएट कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ग्रेड- 1 परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक

तमिलनाडु टीआरबी पोस्ट ग्रेजुएट कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ग्रेड- 1 परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2019 01:24 pm IST,  Updated : Nov 26, 2019 04:01 pm IST

तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड, टीएनआरबी ने पोस्ट ग्रेजुएट कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ग्रेड- 1 परीक्षा 2019 के लिए नतीजे घोषित कर दिए है।

TN TRB Computer Instructor Exam Result 2019- India TV Hindi
TN TRB Computer Instructor Exam Result 2019

TN TRB Computer Instructor Exam Result 2019: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड, टीएनआरबी ने पोस्ट ग्रेजुएट कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ग्रेड- 1 परीक्षा 2019  के नतीजे घोषित कर दिए गए है।। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को टीएनटीआरबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर  के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। ।

कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ग्रेड- 1 परीक्षा 2019 के लिए 26882 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 29 जुलाई 2019 को अस्थाई आंसर की डाउनलोड की थी और उम्मीदवारों को 3 अगस्त 2019 को शाम 05.30 बजे तक आंसर की के खिलाफ आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया था। इसके बाद बोर्ड ने एक फाइनल आंसर की जारी की थी, जिसके आधार पर ही अंको की गणना की गई है। उम्मीदवार तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर देख सकते हैं।

टीएन टीआरबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ग्रेड- 1 परीक्षा के नतीजे कैसे चेक करें:

  • उम्मीदवार सबसे पहले टीएनआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.trb.tn.nic.in पर जाएं
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए टीएन टीआरबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर रिजल्ट 2019 लिंक क्लिक करें।
  • उम्मीदवार यहां रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्ड जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद आप रिजल्ट आपके सामने होगा।
  • उम्मीदवार परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर सहेज कर रखें।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन