Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP BEd JEE Results 2019: आज जारी हो सकते हैं नतीजे, ऐसे करें चेक

UP BEd JEE Results 2019: आज जारी हो सकते हैं नतीजे, ऐसे करें चेक

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : May 14, 2019 06:14 pm IST, Updated : May 14, 2019 06:17 pm IST

उत्तर प्रदेश में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी (बरेली) द्वारा बीएड 2019 के परिणाम (UP B.Ed Result 2019) और बीएड जेईई 2019 (UP B.Ed JEE Result 2019) के परिणाम आज जारी किए जा सकते हैं।

UP BEd JEE Results 2019 - India TV Hindi
UP BEd JEE Results 2019 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी (बरेली) द्वारा बीएड 2019 के परिणाम (UP B.Ed Result 2019) और बीएड जेईई 2019 के परिणाम (UP B.Ed JEE result 2019) आज जारी किए जा सकते हैं। यूपी बीएड 2019 की परीक्षा 15 अप्रैल 2019 को आयोजित की गई थी। जिन अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी थी वह परिणाम जारी होने के बाद www.upbed2019.in पर नतीजे चेक कर सकेंगे। बता दें कि परिणाम जारी होने की तिथि 10 से 15 मई 2019 के बीच मानी जा रही थी। ऐसे में रिजल्ट के आज आने की उम्मीद है। उम्मीदवार यूपी बीएड 2019 / UP B.Ed. JEE result 2019 से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए यूपी बीएड 2019 की ऑफिसियल वेबसाइट www.upbed2019.in पर जाकर देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें यूपी बीएड 2019 का रिजल्ट

  1. सबसे पहले यूपी बीएड 2019 की आधिकारिक वेबसाइट www.upbed2019.in या फिर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज खुलने के बाद आपको UP B.Ed. JEE result 2019 के लिंक क्लिक करना होगा।
  3. रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को लॉगिन करना होगा।
  4. सफलता पूर्वक लॉगिन करते ही रिजल्ट खुल जाएगा। 
  5. रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट भी लिया जा सकता है।

यूपी बीएड 2019 प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग

उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग राउंड कराया जाएगा। काउंसलिंग राउंड के लिए तिथियों को निर्धारित कर दिया गया है। यूपी बीएड काउंसलिंग (UP B.Ed.Counselling 2019) 1 जून से 30 जून 2019 के बीच में कराई जाएगी। परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर उम्मीदवारों को रैंक दी जाएगा और उनकी रैंक के हिसाब से ही उन्हें सरकारी कॉलेज में प्रवेश मिलेगा या नहीं ये तय किया जाएगा।

यूपी बीएड जेईई 2019 के लिए कुल 6,09,209 परीक्षार्थ‍ियों ने आवेदन किया

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि इस साल यूपी बीएड जेईई 2019 के लिए कुल 6,09,209 परीक्षार्थ‍ियों ने आवेदन किया था। जिनमें से कुल 5,66,400 छात्रों ने jee b.ed entrance exam 2019 में भाग लिया था। पिछले वर्ष 27 अप्रैल, 2019 को रिजल्ट जारी किए गए थे।

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement