1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. यूपी कॉन्स्टेबल 49568 पदों का फाइनल रिजल्ट, यहां से चेक करें नतीजे

यूपी कॉन्स्टेबल 49568 पदों का फाइनल रिजल्ट, यहां से चेक करें नतीजे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 02, 2020 07:51 pm IST,  Updated : Mar 02, 2020 07:51 pm IST

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।

up police constable final result - India TV Hindi
up police constable final result  Image Source : FILE

UP Police Constable Final Result Declared: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। पुलिस और पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबल) में कांस्टेबल के 49568 पदों पर सीधी भर्ती के लिए यूपी पुलिस परीक्षा आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट  uppbpb.gov.inपर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। 

कांस्टेबल के इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27-28 जनवरी 2019 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम नवंबर 2019 में जारी किया गया था। कुल 1,23,921 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। फिजिकल टेस्ट के लिए वेकन्सी के मुकाबले 2.5 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन