1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. West Bengal Board 10th Result: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर आई ये लेटेस्ट अपडेट, पढ़ें डिटेल्स

West Bengal Board 10th Result: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर आई ये लेटेस्ट अपडेट, पढ़ें डिटेल्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 18, 2020 05:42 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 05:42 pm IST

पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं के छात्रों को काफी समय से इतंजार है उनके लिए खबर है।

west bengal board 10th result 2020 date and time- India TV Hindi
west bengal board 10th result 2020 date and time Image Source : GOOGLE

West Bengal Board 10th Result: पश्चिम बंगाल  बोर्ड 10वीं के छात्रों को काफी समय से इतंजार है उनके लिए खबर है। पश्चिम बंगाल में स्थिति सामान्य होने के बाद ही 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी होंगे। शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने मंगलवार को कहा कि समय पर परिणाम घोषित करने की तैयारी चल रही है। सब कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि आने वाले दिनों में कोरोना वायरस की स्थिति कैसी होगी।

शिक्षामंत्री ने कहा, "उम्मीदवारों को मार्क शीट सौंपने से लेकर, कॉलेजों और हायर सेकंडरी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने के लिए बहुत सारी चीजें होती हैं. हमें देखना होगा कि क्या इन चीजों को हमेशा की तरह संचालित किया जा सकता है."

मंत्री ने आगे कहा, "हम रिजल्ट तभी प्रकाशित करेंगे, जब स्थिति अनुकूल हो जाएगी और सभी छात्रों और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी. हम जल्दबाजी नहीं करेंगे, लेकिन फिर भी हम समय पर प्रक्रिया पूरी कर लेंगे. इस समय कई सारी चीजें पेंडिंग में हैं."

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन