1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKRI: फ्रेशर्स के ल‍िये सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, सैलरी भी मिलेगी शानदार

SARKARI NAUKRI: फ्रेशर्स के ल‍िये सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, सैलरी भी मिलेगी शानदार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2020 08:51 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 08:51 pm IST

जिन युवाओं को काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश है उनके लिए खुशखबरी हैं दरअसल न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) के ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के लिये आवेदन मांगा है।

government jobs for freshers 2020- India TV Hindi
government jobs for freshers 2020

SARKARI NAUKRI 2020: जिन युवाओं को काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश है उनके लिए खुशखबरी हैं दरअसल न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) के ने एग्‍जीक्‍यूटिव ट्रेनी के ल‍िये आवेदन मांगा है। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए योग्य और इच्छुक हैं उनके पास इन पदों पर आवेदन करने के ल‍िये दो द‍िनों का मौका है। उम्‍मीदवार इन पदों के ल‍िये आधिकारिक वेबसाइट  npcilcareers.co.in पर जाकर 2 अप्रैल 2020 तक अप्लाई कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2018/2019/2020 में प्राप्त वैध अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

व‍िवरण:

पद: एग्‍जीक्‍यूट‍िव ट्रेनी
पदों की संख्‍या : 200
सैलरी : 55000/- (प्रति माह)

NPCIL Executive Trainee योग्‍यता:
उम्मीदवार के पास AICTE/UGC से मान्‍यता प्राप्‍त विश्वविद्यालय/डीम्‍ड यून‍िवर्सि‍टी या संस्‍थान से 7 इंजीनियरिंग विषयों में से क‍िसी भी एक में 60% अंकों के साथ BE/BTech / B Sc (इंजीनियरिंग) / 5-वर्षीय एकीकृत MTech की डिग्री हो.

ऐसे करें आवेदन:
आवेदन करने के ल‍िये उम्‍मीदवारों को NPCIL के आध‍िकार‍िक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाना होगा. 02.04.2020 तक आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्र‍िया: उम्‍मीदवारों का चयन इंटरव्‍यू के आधार पर होगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन