1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, ऐसे करें आवेदन

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2020 08:24 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 08:24 pm IST

जिन उम्मीदवारों को नौकरी की तलाश है उनके लिए शानदार मौका निकला है दरअसल नगर निगम ग्रेटर मुंबई (एमसीजीएम) ने अनेक पदों पर आवेदन मांगे हैं।

latest 10th government jobs in nagar nigam- India TV Hindi
latest 10th government jobs in nagar nigam

Government Jobs: जिन उम्मीदवारों को नौकरी की तलाश है उनके लिए शानदार मौका निकला है दरअसल नगर निगम ग्रेटर मुंबई (एमसीजीएम) ने अनेक पदों पर आवेदन मांगे हैं। आपको बता दें कि वार्ड बॉय पोस्ट्स फॉर कोरोना वायरस की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत कुल 114 पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए योग्य और इच्छुक हैं वे ईमेल द्वारा mcgm.wardboy@mcgm.gov.in पर 17 अप्रैल 2020 तक या उससे पहले 06:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।।

महत्वपूर्ण तारीख-
आवेदन की अंतिम तिथि - 17 अप्रैल 2020 शाम 06:00 बजे तक

पदों का विवरण-
वार्ड बॉय - 114 पद

वेतन:
Rs.18000 / - से Rs.56900 / - प्रति माह।
पात्रता मानदंड-
उम्मीदवार 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।

आयु सीमा–
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष  और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया-
चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन