1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SLIET भर्ती 2018: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों के लिए भर्ती, करें आवेदन

SLIET भर्ती 2018: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों के लिए भर्ती, करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2018 06:59 pm IST,  Updated : Aug 01, 2018 06:59 pm IST

SLIET भर्ती 2018:  संत लौंगवाल इन्स्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(SLIET)ने गेस्ट फैकल्टी के विभिन्न 8 पदों के लिए आवेदन मांगा है। 

SLIET Guest Faculty Jobs - India TV Hindi
SLIET Guest Faculty Jobs 

SLIET भर्ती 2018: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक खास अवसर आया है। जी हां, संत लौंगवाल इन्स्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(SLIET) ने गेस्ट फैकल्टी के विभिन्न 8 पदों के लिए आवेदन मांगा है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाले 8 अगस्त 2018 को वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। 

SLIET भर्ती 2018 के लिए पदों के नाम और संख्याः 

SLIET भर्ती 2018 के लिए पदों के नाम और संख्या इस प्रकार है-

1) कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग के लिए 3 पद
2) इलेक्ट्रीकल और इंस्ट्रूमेंटेंशन इंजीनियरिंग के लिए 4 पद 
3) मैथमेटिक्स डिपार्टमेंट के लिए 1 पद 

SLIET भर्ती 2018 के लिए शैक्षणिक योग्यताः 

1)इंजीनियरिंग डिपार्टमेंटः इसके लिए उम्मीदवार को B.Tech/B.E and M.Tech/M.E में प्रथम स्थान होना चाहिए। 
2)साइंस/ मैथमेटिक्स डिपार्टमेंटः इसके लिए उम्मीदवार को B.sc और M.sc में प्रथम स्थान के साथ नेट क्वालीफाईड होना चाहिए। 

SLIET भर्ती 2018 के लिए आवेदन की प्रक्रियाः 

इच्छुक उम्मीदवार 8 अगस्त 2018 को इन पदों पर भर्ती के लिए आयोजित वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को संत लौंगवाल इन्स्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(SLIET),जिला- संगरूर, पंजाब-148106 जाना होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन