1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. खबर ट्यूब
  4. सीसीटीवी में कैद मर्डर की खौफनाक तस्वीर, देखकर सहम जाएंगे आप

सीसीटीवी में कैद मर्डर की खौफनाक तस्वीर, देखकर सहम जाएंगे आप

मालिंदा केलमेंडी फरीदाबाद में 17 अगस्त को दुकानदार की हुई हत्या की सीसीटीवी तस्वीर सामने आई। तीन हमलावरों ने मर्डर की ये साजिश रची। अब तक पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

video
murder
Written By: India TV News Desk
Published on: Aug 22, 2016 07:24 pm IST,  Updated on: Aug 22, 2016 07:24 pm IST

मालिंदा केलमेंडी फरीदाबाद में 17 अगस्त को दुकानदार की हुई हत्या की सीसीटीवी तस्वीर सामने आई। तीन हमलावरों ने मर्डर की ये साजिश रची। अब तक पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

फरीदाबाद में खेड़ीपुल चौक की परचून दुकान। cctv में अचानक तीन हमलावर दुकान में घुसते हैं और देखते ही देखते दुकानदार को गोली मार देते हैं। मर्डर की ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। तीन युवक जिनकी उम्र 18 से 20 साल के बीच होगी। तीनों दुकान पर आते हैं। जब वह आए तब  दुकानदार सुभाष अपनी दिन भर की कमाई गिनने में व्यस्त था। इनमें से एक हमलावर ने रिवॉल्वर निकाला और दुकानदार पर फायरिंग शुरु कर दी।

गोली लगने के बाद दुकानदार वहीं पर गिर जाता है और हमलावर फरार हो जाते है। गोलियों की आवाज सुनने के बाद  दुकानदार के परिवार वाले मौके पर पहुंचते हैं। दुकानदार को अस्पताल ले जाया जाता है लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

वहीं पूरे मामले की जांच कर रही पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज में सुराग की तलाश कर रही है। हत्या का मकसद साफ नहीं है और ना ही सीसीटीवी में दिख रहे हमलावरों की पहचान हो पा रही है। हालांकि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Advertisement