1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. खबर ट्यूब
  4. VIDEO: ये है दुनिया का अजीबो-गरीब स्टंट, देखकर रह जाएंगे हैरान

VIDEO: ये है दुनिया का अजीबो-गरीब स्टंट, देखकर रह जाएंगे हैरान

यूं तो आपने कई तरह के स्टंट देखे होंगे लेकिन अब जो स्टंट आप इस वीडियो में देखने जा रहे हैं वो अन्य सभी स्टंट से बिल्कुल अलग है।

Stunt
Stunt
Written By: IndiaTV Hindi Desk
Published on: Mar 16, 2017 08:04 pm IST,  Updated on: Mar 16, 2017 08:04 pm IST

नई दिल्ली: यूं तो आपने कई तरह के स्टंट देखे होंगे लेकिन अब जो स्टंट आप इस वीडियो में देखने जा रहे हैं वो अन्य सभी स्टंट से बिल्कुल अलग है। पूरी तरह से कैलकुलेशन पर आधारित इस स्टंट वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दो लोग एक पीली सी लंबी पट्टी पर पानी की तरह कुछ लिक्विड डाल रहे हैं। 

यूट्यूब पर पोस्ट इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पीली पट्टी पर पानी डालने के बाद स्टंट मैन पट्टी पर कूदता है और तेजी से नीचे की ओर फिसलता है। इसके बाद वह तेजी से नीचे से ऊपर की ओर आता है और उसका पूरा शरीर हवा में उछल जाता है। 

हवा में तैरता हुआ वह वहां रखे गए पानी से भरे टब में जा गिरता है। यह पूरा स्टंट देखकर आप हैरत में रह जाएंगे कि कैसे एकदम सटीक कैलकुलेशन के आधार पर इस स्टंट को अंजाम दिया गया।

Advertisement