1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. डेटिंग
  4. प्यार होने के लिए एक बार नहीं, 4 बार मिलना जरुरी!

प्यार होने के लिए एक बार नहीं, 4 बार मिलना जरुरी!

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 23, 2016 12:02 pm IST,  Updated : Aug 23, 2016 12:02 pm IST

नई दिल्ली: हर इंसान को कभी ना कभी प्यार होता है। ऐसे में अक्सर होता है कि हम पहली नजर में ही किसी इंसान को पसंद कर बैठते हैं। लेकिन एक स्टडी से बात सामने

dating- India TV Hindi
dating

नई दिल्ली: हर इंसान को कभी ना कभी प्यार होता है। ऐसे में अक्सर होता है कि हम पहली नजर में ही किसी इंसान को पसंद कर बैठते हैं। लेकिन एक स्टडी से बात सामने आई है कि एक बार देखने से या मिलने से किसी को प्यार नहीं होता है प्यार होने के लिए लड़के और लड़की को 4 बार मिलना पड़ता है। स्टडी के  अनुसार जब आप किसी से एक से ज्यादा बार मिलते हैं तो प्यार होने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं। न्यूयॉर्क के हैमिल्टन कॉलेज के मनोवैज्ञानिक रवि थिरुचसेल्वम ने कहा, “कामदेव का तीर लगने में थोड़ा वक्त लगता है। ऐसा कहा जा सकता है कि इस तरह की प्रक्रिया दोहराव से बढ़ जाती है।”

स्टडी के लिए वैज्ञानिकों ने एक टीम बनाई और उन्हें जवान लड़कों और लड़कियों की तस्वीरें दिखाईं। इसके बाद, प्रतिभागियों के दिमाग को एक मॉनीटर से जोड़ा गया। जो उनके मन में विभिन्न तस्वीरों के प्रति उनके आकर्षण को दिखा सके। उन्होंने पाया कि पहली बार तस्वीरें दिखाए जाने के बाद मॉनीटर पर थोड़ी हलचल दिखाई पड़ी। दूसरी बार तस्वीरें दिखाए जाने के बाद आकर्षण की रेटिंग पहले से ज्यादा बढ़ गई। तीसरी बार तस्वीरें दिखाने पर रेटिंग्स का लेवल और ज्यादा था, वैज्ञानिकों ने पाया कि तस्वीरों को चौथी बार बढ़ाने पर प्रतिभागियों के दिमाग का वह हिस्सा सक्रिय हो गया जो उत्तेजना और आनंद के लिए उत्तरदाई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Dating से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल