1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. डेटिंग
  4. पार्टनर के साथ संबंधों को ऐसे रखें सहज

पार्टनर के साथ संबंधों को ऐसे रखें सहज

 Written By: IANS
 Published : Mar 23, 2015 10:26 pm IST,  Updated : Mar 23, 2015 10:27 pm IST

शादीशुदा जीवन में प्रेम और संबंधों की सहजता बनाए रखना आधुनिक जीवन में सबसे बड़ी चुनौती है। तेज भागती-दौड़ती जिंदगी में पत्नी-पत्नी एक दूसरे पर 'समय न देने' के ताने मारते रहते हैं लेकिन छोटे-छोटे

- India TV Hindi

शादीशुदा जीवन में प्रेम और संबंधों की सहजता बनाए रखना आधुनिक जीवन में सबसे बड़ी चुनौती है। तेज भागती-दौड़ती जिंदगी में पत्नी-पत्नी एक दूसरे पर 'समय न देने' के ताने मारते रहते हैं लेकिन छोटे-छोटे मौकों का फायदा उठाकर आप अपने संबंधों को सुखद बना सकते हैं।

सुबह से शुरुआत

सुबह के समय अकसर आपका पार्टनर फ्रेश मूड में होता है। ब्रेकफस्ट के दौरान टेबल पर न केवल आप खाना साझा करते हैं बल्कि एक-दूजे को दी गई स्माइल प्रेम संबंधों को भी ताजा कर देती है। ब्रेकफस्ट टेबल पर खाने के साथ-साथ थोड़ा ध्यान अपने पार्टनर भी देंगे तो यह आपके संबंधों का जवान रखेगा।

काम में हाथ बटाएं
घर के कामों को किसी एक की जिम्मेदारी न समझें। इन कामों को एक-दूसरे के करीब आने का माध्यम बनाएं। सुबह का समय ऑफिस के लिए निकलने का होता है। ऐसे में छोटे-छोटे कामों में हाथ बंटाकर आप न केवल अपने पार्टनर के साथ थोड़ा टाइम बिता सकेंगे बल्कि आपकी थोड़ी सी मदद उन्हें सुकून भी देगी।

फोन से दूरी पार्टनर से करीबी

स्मार्टफोन हमारे काम-काज की जरूरत बन गया है लेकिन यह ध्यान रखें कि कहीं स्मार्टफोन से ज्यादा लगाव आपके पार्टनर के प्रति आपका अलगाव तो नहीं करा रहा। जब भी साथ हों तो कोशिश करें की कुछ देर बिना स्मार्टफोन के गुजारें और चैट को मैसेजिंग के बजाय अपने जीवनसाथी के साथ ही हल्की-फुल्की गपशप करें।

सोने से पहले

सोने से पहले एक दूसरे के साथ अपने दिनभर की गतिविधियों की चर्चा करें। इससे न केवल एक-दूसरे में भरोसा बढ़ेगा बल्कि आप एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को ठीक से समझ पाएंगे। शाम को सोने से पहले पत्नी को चॉकलेट वाला दूध देना न भूलें। इससे न केवल उनकी हेल्थ अच्छी रहेगी बल्कि चॉकलेट उन्हें खूबसूरत अहसासों से भर देगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Dating से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल