1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. डेटिंग
  4. 'मैं इंतजार में हूं बता दो सोचकर मुझको....' वैलेंटाइन डे के खास मौके पर वो दिलकश शायरी जिसे आपने अबतक नहीं सुनी होगी

'मैं इंतजार में हूं बता दो सोचकर मुझको....' वैलेंटाइन डे के खास मौके पर वो दिलकश शायरी जिसे आपने अबतक नहीं सुनी होगी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 14, 2018 08:43 pm IST,  Updated : Feb 14, 2018 09:33 pm IST

'मैं इंतजार में हूं बता दो सोचकर मुझको....' वैलेंटाइन डे के खास मौके पर कवि नीरज के कुछ मुक्तक

valentine day - India TV Hindi
valentine day

नई दिल्ली: वैलेंटाइन डे को हर युगल जोड़ा सेलिब्रेट करना चाहता है। हर कोई अपने-अपने अनुसार इसे मनाता है। 7 दिन चलने वाले इस प्रेम-पर्व आज आखिरी दिन है। यानी कि आज वैलेंटाइन डे है।

इस दिन का प्यार करने वालों को बेसब्री होता है। हर कोई अपने अनुसार प्यार का इजहार करता है। पहले जमाने की बात करें तो प्यार के इजहार करने का अपना ही तरीका था। जिसमें शायरियों का यूज किया जाता था। जिससे हर लवर बिना देरी किए उस प्यार के प्रपोजल को स्वीकार कर लेती है लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं है।

अगर आप भी अपने प्यार से कुछ अलग ढंग में प्यार का इजहार करना चाहते है, तो इन शायरियों से कर सकते है। वो जरुर हां करेगी।

कहीं तो रखा है दिल में संभालकर मुझको

तभी रुके हैं तुम्हारे कदम देखकर मुझको।
जुबां पे लाओगे कब तुम निगाह की बातें
मैं इंतजार में हूं बता दो सोचकर मुझको।।

valentine day
valentine day

बात आंखों से कही जाती रही
खामोशी तेरी प्यार जताती रही।
हम कुछ और ही समझते रहे
जिंदगी और कुछ समझाती रही।।

valentine day
valentine day

राह फूलों से इतनी भरो मत
कुछ कांटों पे भी हक हमारे।
इस कदर प्यार इतना करो मत
कि हम जी न सकें बिन तुम्हारे।।

valentine day
valentine day

जीते रहे हैं जिसके लिए वो अब मेरी मोहब्बत में कहां है
ऐ रात तू तो सो जा, नींद अब मेरी किस्मत में कहां है।।

valentine day
valentine day

यूं चुप रहो न प्यार के दो बोल, बोल दे
बिखरे हुए हैं गीत मेरे प्राण घोल दे।
माना कि तेरे दर पे पहरे बड़े हैं सख्त
क्या बुरा है गर तू दरीचा जो खोल दे।।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Dating से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल