1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. डेटिंग
  4. Valentine Week: जानिए कौन है प्रिया प्रकाश, जिसने 26 सेकंड में अपनी आंखों से किया पूरी दुनिया को घायल

Valentine Week: जानिए कौन है प्रिया प्रकाश, जिसने 26 सेकंड में अपनी आंखों से किया पूरी दुनिया को घायल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 12, 2018 04:29 pm IST,  Updated : Feb 13, 2018 11:07 pm IST

वैलेंटाइन वीक चल रहा है और इस मौसम में इश्कबाज इपने दिल की बात जाहिर करने में एक मौका भी नहीं छोड़ना चाहते हैं। और करें भी क्यों नहीं इश्क चीज ही ऐसी है बोलने से ज्यादा बिना बोलें सामने वाले को समझाने में अपना ही मजा है।

अब तक इस वीडियो को लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। यह वीडियो एक मलयाली गाने का है। अपकमिंग मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' के इस गाने का छोटा सा सीन वायरल हुआ है। गाने के बोल ‘Manikya Malaraya Poovi’ हैं। गाने में लड़की प्रिया प्रकाश और लड़का रोशन आंखों के इशारे से सब कुछ कह जाते हैं।

इस गाने को शान रहमान ने कंपोज किया है। स्कूल रोमांस को दिखाता ये गाना यू ट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। देखते ही देखते यह सॉन्ग टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया। वीडियो में दिख रही एक्ट्रेस का नाम प्रिया प्रकाश वारियर है। यह उनकी डेब्यू फिल्म है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Dating से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल