1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अब एक टी-शर्ट ऐसी जो बदलेगी गिरगिट की तरह रंग

अब एक टी-शर्ट ऐसी जो बदलेगी गिरगिट की तरह रंग

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 14, 2016 02:18 pm IST,  Updated : Jul 14, 2016 02:18 pm IST

नयी दिल्ली: अब पसंदीदा टेलीविजन धारावाहिकों में दिखने वाले कपड़ों की तर्ज पर पहने जाने वाले कपड़ों के दिन लदने वाले हैं क्योंकि टीशर्ट की एक ऐसी नई श्रृंखला को लॉन्च किया गया है जिसका

Girgit T-Shirt- India TV Hindi
Girgit T-Shirt

नयी दिल्ली: अब पसंदीदा टेलीविजन धारावाहिकों में दिखने वाले कपड़ों की तर्ज पर पहने जाने वाले कपड़ों के दिन लदने वाले हैं क्योंकि टीशर्ट की एक ऐसी नई श्रृंखला को लॉन्च किया गया है जिसका रंग और पैटर्न आपके घर से बाहर सूरज की रोशनी में आते ही बदल जाएगा। स्वदेशी परिधान ब्रांड गिरगिट की पुरूषों के लिए तैयार यह अनोखी टी-शर्ट सूर्य की रोशनी के संपर्क के साथ अपना डिजायन और रंग बदलती है।

ब्रांड ने बताया, जब व्यक्ति घर के अंदर से बाहरी वातावरण और बाहरी वातावरण से घर के अंदर आएंगे तो टी-शर्ट का डिजायन और रंग उसी के अनुरूप बदल जाएगा और अलग तरह का नजर आने लगेगा। मसलन, एक टीशर्ट ऐसी है जिस पर सफेद पृष्ठभूमि में एक लड़की की तस्वीर है जो जॉयस्टिक :वीडियो गेम: के साथ खेल रहे एक लड़के के पास है। तस्वीर के साथ लिखा है, आपकी टी का कोई रंग नहीं है। जैसे ही यह रोशनी में आएगा तो स्केच रंगीन हो जाएगा और चित्र के नीचे लिखा दिखेगा अब क्या कहते हो । ब्रांड के मुताबिक इस विचार के पीछे ग्राहकों के एक खास वर्ग को ध्यान में रखा गया है जो इसे पहन कर लीक से हट कर महसूस करना चाहता हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल