1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शिल्पा शेट्टी एक बार फिर कहर बरपाती आईं नजर, साड़ी लुक हुआ वायरल

शिल्पा शेट्टी एक बार फिर कहर बरपाती आईं नजर, साड़ी लुक हुआ वायरल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 13, 2019 10:58 am IST,  Updated : Jan 13, 2019 11:14 am IST

Shilpa Shetty Saree Look: हाल में ही शिल्पा शेट्टी अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर बेहद खूबसूरत तस्वीरे शेयर की थी। जो कि काफी वायरल हो रही है। देखें तस्वीरें।

Shilpa Shetty saree look- India TV Hindi
Shilpa Shetty Image Source : INSTRAGRAM/SHILPA SHETTY

Shilpa Shetty Saree Look: बॉलिवुड दीवा Shilpa Shetty अपनी फिटनेस के साथ-साथ स्टाइल के कारण कफी सुर्खियों में रहती है। शिल्पा एक ऐसी अभिनेत्री है जिनके ऊपर एथनिक के साथ-साथ वेस्टर्न काफी अच्छा लगता है। अगर साड़ी की बात हो तो उनसे सुंदर कोई दूसरा लग ही नहीं सकता है। आजकल शिल्पा टीवी पर रिऐलिटी शो Super Dancer 3 की जज के रूप में दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। हाल में ही उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर बेहद खूबसूरत तस्वीरे शेयर की थी। जो कि काफी वायरल हो रही है।

शिल्पा शेट्टी की इस तस्वीर की बात करें वह पिंक कलर की पेपलम साड़ी में नजर आ रही है। जिसके साथ उन्होंने रेड कलर का डिजाइनर ब्लाउज के पहना हुआ है। इसके साथ ही साड़ी को एक अलग लुक देने के लिए कमर पर खूबसूरत बेल्ट भी लगाई हुई है। जो कि उनकी ज्वैलरी से मैच खा रही है। शिल्पा ने अपना लुक लाइट मेकअप और न्यूड लिपलिस्टिक के साथ चोकर और हाथों पर ब्रेसलेट के साथ किया। इस लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

शिल्पा की इस खूबसूरत साड़ी की बात करें तो यह डिजाइनर रिधी मेहरा के कलेक्शन में से है। वहीं चोकर अमरीश कलेक्शन में से एक है।

शिल्पा शेट्टी को स्टाइल संडना बत्रा के साथ मेकअप Ajay Shelar हेयरस्टाइल Sheetal fKhan ने की है।

ऐसा नहीं है कि शिल्पा पहली बार इतनी खूबसूरत लुक में नजर आईं है। इससे पहले भी कई बार पेपलम और इंडो वेस्टर्न साड़ी में वह कहर बरपा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल