1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. birthday से पहले इटली में दिखी ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती, व्हाइट गाउन में दिखीं गॉर्जियस, Photos

birthday से पहले इटली में दिखी ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती, व्हाइट गाउन में दिखीं गॉर्जियस, Photos

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 31, 2019 10:50 am IST,  Updated : Oct 31, 2019 11:19 am IST

खबर है कि ऐश अभिषेक और आराध्या के साथ अपना जन्मदिन मनाने इटली गई हैं। वहां एक ईवेंट में उनकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं।

aishwarya rai- India TV Hindi
aishwarya rai

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपना 46वां जन्मदिन मनाने के लिए रोम (इटली) पहुंच गई है। ऐस सिर्फ अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करने गई है बल्कि कुछ ईवेंट्स में भी शामिल हो रही हैं। ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें जन्मदिन से पहले उनकी खूबसूरती निखर कर सामने आ रही है।

ऐश्वर्या के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का गाउन पहना हुआ था। इस लुक के साथ ऐश्वर्या ने लाइट मेकअप , ग्लोसी लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन किया हुआ था। इस लुक में ऐश काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। 

वहीं ऐश्वर्या राय के दूसरे लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर फ्रिल गाउन पहना हुआ था। इस लुक के साथ न्यूड लिपस्टिक और ओपन हेयर के साथ -साथ बोल्ड आई मेकअप किया हुआ था।  

aishwarya rai
aishwarya rai

इस इवेंट में ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन भी नजर आए। 

कई रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या अपना जन्मदिन इटली में मनाएंगी। उनके साथ पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या होगी। इसके साथ ही वह इटली में किसी ईवेंट में शामिल होने गई है। जिससे फ्री होकर वह आराम से अपनी फैमिली के साथ एंजॉय करेंगी। 

वहीं दूसरी ओर दिवाली के खास मौके में 2 साल बाद बच्चन परिवार ने दिवाली पार्टी आयोजित की थी। जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रेटी शामिल हुए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में खुब वायरल हो रही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल