1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Student of the Year 2: अनन्या पांडे जैसी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो इन टिप्स को करें फॉलो

Student of the Year 2: अनन्या पांडे जैसी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो इन टिप्स को करें फॉलो

 Published : May 01, 2019 10:31 am IST,  Updated : May 01, 2019 10:52 am IST

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2'' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। और फिल्म में आने से पहले ही वह किसी न किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं।

अनन्या पांडे- India TV Hindi
अनन्या पांडे

नई दिल्ली: चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2'' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। और फिल्म में आने से पहले ही वह किसी न किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों उनकी ब्यूटी और ग्लैमरस अवतार देखकर हर तरफ बस एक ही सवाल है कि आखिर अनन्या क्या करती हैं जो अपने आपको हर वक्त इतना फ्रेश और ग्लैमरस रख पाती हैं।

फिल्म में अनन्या के साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया जैसे स्टार्स नजर आएंगे। अनन्या को बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को लेकर काफी कुछ सुनना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी अदाओं और खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया। अनन्या पांडेय इन दिनों फिल्म की शूटिंग में मसरूफ हैं और इससे जुड़ी खबरें लगातार सुनने को मिल रही हैं। यह फिल्म 10 मई को रिलीज होने वाली है। अनन्या की सॉफ्ट और ब्यूटीफुल स्किन की खासतौर पर चर्चा की जाती है। अगर आप भी उनके जैसी खूबसूरत त्वचा पाना चाहती हैं तो जानिए उनके ब्यूटी सीक्रेट्स।

अनन्या अपनी खूबसूरती बनाए रखने के लिए पारंपरिक तरीकों का सहारा लेती हैं। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह चेहरे पर हल्दी, शहर और दही का नियमित इस्तेमाल करती हैं। यही नहीं वह समर्स में अपनी त्वचा को गर्मी से बचाने के लिए गुलाब जल भी स्प्रे करती हैं।

स्किन रिलेटेड प्रॉबलम्स से बचने के लिए बहुत जरूरी है कि त्वचा को हानिकारक कैमिकल्स से बचाया जाए। ऐसे में यंग लुक पाने के लिए अनन्या के ब्यूटी सीक्रेट्स का सहारा लिया जा सकता है।

अनन्या ब्यूटी और मेकअप के मामले में काफी ज्यादा दिलचस्पी लेती हैं। जब अनन्या से पूछा गया कि वह अपनी मेकअप स्किल्स किस एक्ट्रेस पर आजमाना चाहेंगी, तो उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द इयर की को-एक्ट्रेस तारा सुतारिया का नाम लिया। अनन्या ने ये भी बताया कि तारा ने भी कई बार उनका मेकअप किया है।  

अनन्या पांडेय और तारा सुतारिया स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 की शूटिंग करते हुए काफी अच्छी दोस्त बन चुकी हैं। इनकी फिल्म रिलीज होने में अब कुछ ही वक्त बचा है। हमें उम्मीद है कि ये इस फिल्म से डेब्यू करने वाली ये दोनों एक्ट्रेस अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लें। 

अनन्या अपनी त्वचा का निखार बनाए रखने के लिए सुबह से ही काफी एक्टिव रहती हैं। अनन्या ने एक इंटरव्यू में बताया, 'मैं दिन की शुरुआत गर्म पानी से करती हूं। इसके बाद मैं चेहरा धोती हूं। चेहरे पर अच्छी क्वालिटी का मॉश्चराइजर लगाती हूं। सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी है। मैं इस बात का भी ध्यान रखती हूं कि चेहरे पर गुलाब जल लगाऊं।'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल