1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इस हफ्ते दिखा मलाइका, जाह्नवी सहित इन अभिनेत्रियों का स्टनिंग अवतार, हर तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

इस हफ्ते दिखा मलाइका, जाह्नवी सहित इन अभिनेत्रियों का स्टनिंग अवतार, हर तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 27, 2020 12:31 pm IST,  Updated : Nov 27, 2020 12:31 pm IST

इस सप्ताह टीवी और बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने अपने लुक्स से फैंस की खूब तारीफे बटोरी हैं। देखें इस सप्ताह किन एक्ट्रेसेस ने अपने लुक का जलवा बिखेरा।

इस हफ्ते दिखा मलाइका, जाह्नवी सहित इन अभिनेत्रियों का स्टनिंग अवतार, हर तस्वीर ने जीता फैंस का दिल - India TV Hindi
इस हफ्ते दिखा मलाइका, जाह्नवी सहित इन अभिनेत्रियों का स्टनिंग अवतार, हर तस्वीर ने जीता फैंस का दिल Image Source : INSTA/MALAIKAARORA/MOHITRAI

बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। रोजाना कोई न कोई एक्ट्रेस सोशल मीडिया में अपने लुक या फिर खूबसूरत सेल्फी के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। इस सप्ताह टीवी और बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने अपने लुक्स से फैंस की खूब तारीफे बटोरी हैं। देखें इस सप्ताह के कुछ स्टाइलिश और स्टनिंग लुक्स।

जाह्नवी कपूर ने जहां दिवाली के मौके पर अपने लुक से हर किसी को दीवाना बना दिया। एक बार भी उन्होंने अपने लुक से फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। जाह्नवी के लुक की बात करें तो इस सप्ताह वह 2 लुक्स में नजर आई। पहले लुक की बात करें तो उन्होंने फैशन डिजाइनर तमन्ना पंजाबी कपूर के कलेक्शन से मिरर वर्क किया हुआ लहंगा कैसी किया। इस लुक के साथ जाह्नवी ने लाइच मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ मांगबेदी और ईयररिंग्स पहना।

कियारा आडवाणी गोल्डन साड़ी में दिखीं स्टनिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

वहीं दूसरे लुक की बात करें तो मिरर वर्क की हुई पर्पल कलर की ऑफ शोल्डर मिनी ड्रेस पहनी। इस लुक में जाह्नवी बेहद खूबसूरत नजर आईं।

मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना के इस लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर के खूबसूरत ड्रेस पहनी। जिसमें मिरर वर्क किया हुआ है। इस लुक में मलाइका काफी हॉट नजर आ रही हैं।

कोरोना काल में कर रही हैं शादी तो घर बैठे ट्राई करें ये 5 प्री ब्राइडल ब्यूटी टिप्स, निखर जाएगा चेहरा

हिना खान अपने लुक्स के कारण चर्चा में बने रहती हैं। हिना खान के लेटेस्ट लुक की बात करें तो Edward Arsouni कलेक्शन से ब्लैक कलर क थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी। इस लुक के साथ हिना खान ने रेड लिपस्टिक के साथ स्टाइलिश हेयकस्टाइल बनाई।

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों अपने लुक के कारण सोशल मीडिया में छाई हुई है। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने फैशन डिजाइनर शांतनु और निखिल के कलेस्शन से रेड कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस कैरी की। जिसके साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ ओपन हेयर किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री रिचा चढ्ढा  इन दिनों इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। रोजाना एक से बढ़कर एक लुक में नजर आ रही हैं। लेटेस्ट लुक की बात करें तो ब्लू कलर का ऑफ शोल्डर ड्रेस कैरी की। जिसके साथ न्यूड लिपस्टिक और ओपन हेयर रखा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल