1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Cannes 2019: हुमा कुरैशी ने पहना गौरव गुप्ता का 'ग्रे रफल गाउन', छाया रेड कारपेट पर जादू

Cannes 2019: हुमा कुरैशी ने पहना गौरव गुप्ता का 'ग्रे रफल गाउन', छाया रेड कारपेट पर जादू

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2019 11:29 am IST,  Updated : May 20, 2019 11:33 am IST

बदलापुर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपनी दमदार लुक के साथ 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में नजर आईं।

हुमा कुरैशी- India TV Hindi
हुमा कुरैशी

बदलापुर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपनी दमदार लुक के साथ 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में नजर आईं। हुमा कांस में ग्रे कलर की 'रफल गाउन' में नजर आईं इस अवतार में वह बेहद ग्लैमरस लग रहीं थी। हुमा के इस गाउन को गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया था। हुमा इस बार कांस में डेब्यू कर रही हैं। हुमा की गाउन की बात करें तो वह मल्टी लेयर गाउन था साथ ही हुमा ने इसके ऊपर ब्लू इयरिंग्स और वह डॉयमंड रिंग भी पहना था। सिर्फ इतना ही नहीं इस ड्रेस के साथ हुमा ने न्यूड मेकअप किया था जैसे काजल, हेवी मस्करा, पिंक न्यूड लिपस्ट‍िक।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, के बाद गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम हुमा कुरैशी इस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर जलवा देखने को मिला। लेकिन उससे पहले हुमा ने ग्लैमरस फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट के दौरान हुमा ने ब्लैक कलर का ड्रेस पहनी थी लेकिन सोशल मीडिया पर हुमा अपनी इस फोटो की वजह से ट्रोल हो गईं। एक यूजर्स ने हुमा के फोटो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा कि 'नीचे कुछ पहन लेती बहन'।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल