1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'दबंग 3' के प्रमोशन के दौरान ब्लैक कलर की फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं सोनाक्षी सिन्हा

'दबंग 3' के प्रमोशन के दौरान ब्लैक कलर की फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं सोनाक्षी सिन्हा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 05, 2019 12:59 pm IST,  Updated : Dec 05, 2019 02:02 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा 'दबंग 3' के प्रमोशन के दौरान साड़ी में नजर आईं। इस लुक को देखकर फैंस ने सोशल मीडिया में काफी कमेंट किए।

Sonakshi sinha- India TV Hindi
Sonakshi sinha Image Source : INSTRAGRAM

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म  'दंबग 3' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, अरबाज खान, किच्चा सुदीप और प्रभुदेवा  काफी मेहनत कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने लुक के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। रज्जो उर्फ सोनाक्षी प्रमोशन के दौरान कई लुक्स में नजर आईं, लेकिन उनका साड़ी लुक काफी वायरल हो रहा हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा के लुक की बात करें तो उन्होंने Raw Mango कलेक्शन की खूबसूरत ब्लैक कलर की शीर साड़ी पहनी हुई थी। जिसमें फ्लोरल भी है। इस लुक के साथ सोनाक्षी ने ब्लैक कलर का ब्लाउज पहना। 

सोनाक्षी के मेकअप की बात करें तो स्मोकी आई के साथ न्यूड लिपस्टिक और माथे में छोटी सी मैचिंग बिंदी लगाए हुए नजर आईं। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

नच बलिए 9 की कंटेस्टेंट बबीता फोगाट ने शादी में पहना प्रियंका चोपड़ा जैसा ब्राइडल लहंगा, देखें तस्वीरें

वहीं एक्सेसरीज की बात करें तो  एक्ट्रेस ने सिल्वर हैवी ईयररिंग्स के साथ खूबसूरत रिंग पहनी। सोनाक्षी का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

'पानीपत' के प्रमोशन के दौरान दिखे कृति सेनन के बेहतरीन लु्क्स, हर एक तस्वीर से नज़र हटाना मुश्किल

वहीं 'दबंग 3' की बात करें तो प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित ये फिल्म सिनेमाघरों पर 20 दिसबंर को रिलीज होने वाली हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल