1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'छपाक' प्रमोशन: दीपिका पादुकोण लेदर आउटफिट्स पहनने के कारण हुई ट्रोल, लोगों से कहा- सोफा कवर क्यों पहना?

'छपाक' प्रमोशन: दीपिका पादुकोण लेदर आउटफिट्स पहनने के कारण हुई ट्रोल, लोगों से कहा- सोफा कवर क्यों पहना?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 04, 2020 01:33 pm IST,  Updated : Jan 04, 2020 01:34 pm IST

दीपिका पादुकोण अपकमिंग फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के दौरान ब्लैक लेदर आउटफिट्स में नजर आईं। जिसके कारण वह ट्रोल हो गई।

Deepika padukone, chhapaak- India TV Hindi
Deepika padukone Image Source : INDTRAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। रोजाना एक से बढ़कर एक उम्दा लुक्स में नजर आ रही हैं। इनमें से कई लुक्स को देखकर फैंस उनकी वाहवाही करके नहीं थक रहे है। वहीं कई बार ऐसे लुक में नजर आ जाती हैं कि ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करने में पीछे नहीं हटते हैं। हाल में ही दीपिका प्रमोशन के दौरान ब्लैक कलर के ऑल लैदर आउटफिट्स पहनकर नजर आईं। जिसे देखकर लोग उन्हें काफी ट्रोल करने लगे। 

दीपिका के लुक की बात करें तो उन्होंने Proenza Schouler बांड का ब्लैक लैदर पैंट और मैचिंग ब्लैक कलर का टॉप पहना जोकि WE11DONE के कलेक्शन में से एक था। इस लुक के साथ दीपिका ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ मैसी पौनीटेल और कानों में खूबसूरत हुक्स पहने हुए नजर आईं। वहीं मैचिंग फुटवियर के साथ अपने लुक को पूरा किया। 

दीपिका पादुकोण इस लुक में काफी स्टाइलिश नजर आ रही है लेकिन सोशल मीडिया में लोगों का एक ही सवाल है कि मुंबई के मौसम में इस तरह के आउटफिट्स दीपिका ने क्यों पहने। 

एक यूजर ने आउटफिट्स का मजाक उड़ाते हुए कहा- बेस्ट रिसाइकल, ब्लैक पॉलीथिन से आउटफिट्स

वहीं एक यूजर ने लिखा कि सांस कैसे ले रही हो। 

वहीं एक यूजर ने लिखा, दीपिका ने मेरा सोफा कवर क्यों पहना। 

           

वही एक यूजर ने दीपिका की ड्रेस को डिजा स्टर कहा। 

जहां एक ओर दीपिका के लुक्स काफी लोगों को पसंद नहीं आ रहा है वहीं उनके फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। 

दीपिका पादुकोण को स्टाइल शलिना नथनानी ने दी है। 

दीपिका की फिल्म छपाक की बात करें तो यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में लीड रोल में विक्रांत मैसी है। यह फिल्म एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के ऊपर बनी हैं।    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल