1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस लुक आया सामने, साड़ी में नजर आईं बेहद खूबसूरत

दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस लुक आया सामने, साड़ी में नजर आईं बेहद खूबसूरत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 06, 2021 09:15 am IST,  Updated : Sep 06, 2021 09:18 am IST

दीपिका पादुकोण अपने लेटेस्ट फोटोशूट के कारण सुर्खियों में बनीं हुई हैं। मल्टीकलर साड़ी में दीपिका पादुकोण काफी खूबसूरत लग रही हैं।

दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस लुक आया सामने, साड़ी में नजर आईं बेहद खूबसूरत- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस लुक आया सामने, साड़ी में नजर आईं बेहद खूबसूरत Image Source : INSTAGRAM/SHALEENANATHANI

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं, इस बात में कोई दो राय नहीं है। वह अपने लुक्स, पर्सनालिटी, फैशन सेंस के साथ-साथ शानदार अदाकारी के कारण फैंस के दिलों में राज़ करती हैं। भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनकी खूब फैन फॉलोइंग है। दीपिका पादुकोण जल्द ही  'कौन बनेगा करोड़पति 13' में नजर आने वाली हैं। दीपिका पादुकोण और फराह खान ‘केबीसी’ की हॉट सीट पर बैठेंगी। जिसका प्रोमो सामने आ चुका है। इस  खास मौके पर दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत लुक में नजर आएगी।

दीपिका पादुकोण वेस्टर्न, फ्यूजन या फिर एथनिक आउटफिट्स, हर स्टाइल में परफेक्ट नजर आती हैं, वहीं उनके लेटेस्ट लुक की बात करें तो वह साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आई हैं। उनका यह साड़ी लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

बेसन के साथ ये चीजें मिलाकर बनाएं फेसपैक, बेदाग चेहरे के साथ पाएं ग्लोइंग स्किन

दीपिका के लुक की बात करें, तो उन्होंने फैशन डिजाइनर पायल खंडेलवाल के कलेक्शन से खूबसूरत पीली- नीले शेड्स की साड़ी पहनीं। इस लुक के साथ एक्ट्रेस से पीले रंग का ब्लाउज पहना। 

दीपिका ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप, मैट लिपस्टिक के साथ हेयर स्टाइल में 'मेसी बन' बनाया। वहीं ज्वैलरी की बात करें तो उन्होंने खूबसूरत ईयररिंग्स पहना। दीपिका का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

दीपिका और फराह खान का यह एपिसोड 10 सितंबर को प्रसारित होगा। प्रोमो सामने आने के बाद दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और फराह खान के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें, अभिनेत्री ने हाल ही में एक हॉलीवुड प्रोडक्शन के लिए साइन अप किया है, जो एक क्रॉस कंट्री कल्चर रोमांटिक कॉमेडी होगी। बॉलीवुड में, दीपिका ने कबीर खान की 83, शकुन बत्रा की अभी तक अनटाइटल्ड फिल्म, मेगास्टार अमिताभ बच्चन और एक्शन अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ द इंटर्न की हिंदी रीमेक में दिखाई देंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल