1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फैशन डिजायनर संजय गर्ग हांगकांग में करेंगे परिधान संग्रह पेश

फैशन डिजायनर संजय गर्ग हांगकांग में करेंगे परिधान संग्रह पेश

 Reported By: IANS
 Published : Jan 30, 2018 09:22 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 09:30 pm IST

बल 'रॉ मैंगो' के डिजाइनर संजय गर्ग तीन और चार फरवरी को हांगकांग में अपना परिधान संग्रह पेश करेंगे।

sanjay garg- India TV Hindi
sanjay garg

नई दिल्ली: लेबल 'रॉ मैंगो' के डिजाइनर संजय गर्ग तीन और चार फरवरी को हांगकांग में अपना परिधान संग्रह पेश करेंगे। डिजाइनर का कहना है कि वह अपने पंसदीदा शहर जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैशन शो 10 चांसरी लेन गैलरी में आयोजित होगा।

डिजाइनर ने बताया, "हम अपने डिजाइनों को हालिया परिधान संग्रह 'क्लाउड पीपुल' के साथ पेश करेंगे, जिसमें कपड़ों को और साड़ियों को हाथ की कढ़ाई, जरदोजी और ब्रोकेड से तैयार किया गया है। हांगकांग में हम तीसरी बार अपना संग्रह पेश कर रहे हैं..एक ऐसा शहर जहां वापस जाना हम पसंद करते हैं।"

गर्ग को मध्य प्रदेश के चंदेरी वस्त्र, वाराणसी के ब्रोकेड और मुलायम सूती और पश्चिम बंगाल के मशरू को फिर से प्रचलन में लाने का श्रेय दिया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल