1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'धड़क' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान दिखा जाह्नवी का ग्लैमरस अवतार, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'धड़क' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान दिखा जाह्नवी का ग्लैमरस अवतार, देखें खूबसूरत तस्वीरें

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 20, 2018 06:36 am IST,  Updated : Jul 20, 2018 06:38 am IST

फिल्म 'धड़क' के आखिरी दिन स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। इस खास मौके में जाह्नवी कपूर ने ऑफ शोल्डर टॉप के साथ फिश कट स्कर्ट पहनी। देखें खूबसूरत तस्वीरें...

Janhvi kapoor- India TV Hindi
Janhvi kapoor Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: आखिरकार वो दिन आज आ ही गया जब श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म 'धड़क' सिनेमाघरों पर रिलीज होगी। यह कपूर खानदान के लिए खुशी के साथ-साथ इमोशनल मोमेंट भी है।

फिल्म 'धड़क' के आखिरी दिन स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। इस खास मौके में जाह्नवी कपूर ने ऑफ शोल्डर टॉप के साथ फिश कट स्कर्ट पहनी। इसके साथ ही कानों में बड़े ईयररिंग्स के साथ पौनी टेल से अपने लुक को पूरा किया।

जाह्नवी कपूर ने michellemason official कनेक्शन से आउटफिट्स पहना हुआ था। वहीं ईयररिंग्स Out house Jewellery की पहनी हुई थी। जाह्नवी को स्टाइल Tanya Ghavri और Namrata Deepak ने दी।

Ishaan khatter
Image Source : YOGEN SHAHIshaan khatter

वहीं शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की बात करें तो उन्होंने ब्लैक शर्ट के साथ ब्लू जींस पहना। अपने लुक को पूरा करने के लिए डेनिम की जैकेट पहनी। इसमें वह काफी हैंडसम लग रहें थे।

इस स्पेशल स्क्रीनिंग में बड़े-बड़े दिग्गज शामिल हुए। इस स्क्रीनिंग में अक्षय खन्ना सहित कई स्टार्स नजर आएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल